Thursday, February 4, 2021

4 फरवरी चौरी चौरा कांड


चौरी चौरा कांड 4 फरवरी 1922 को ब्रिटिश भारत में संयुक्त राज्य के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा में हुई थी, जब असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह पुलिस के साथ भिड़ गया था। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी, जिससे उनके सभी कब्जेधारी मारे गए। इस घटना के कारण तीन नागरिकों और 22 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। महात्मा गांधी, जो हिंसा के सख्त खिलाफ थे, ने इस घटना के प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में 12 फरवरी 1922 को राष्ट्रीय स्तर पर असहयोग आंदोलन को रोक दिया था।चौरी-चौरा कांड के अभियुक्तों का मुक़दमा पंडित मदन मोहन मालवीय ने लड़ा और उन्हें बचा ले जाना उनकी एक बड़ी सफलता थी।

इस घटना के तुरन्त बाद गांधीजी ने असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी। बहुत से लोगों को गांधीजी का यह निर्णय उचित नहीं लगा। विशेषकर क्रांतिकारियों ने इसका प्रत्यक्ष या परोक्ष विरोध किया। 1922 की गया कांग्रेस में प्रेमकृष्ण खन्ना व उनके साथियों ने रामप्रसाद बिस्मिल के साथ कन्धे से कन्धा भिड़ाकर गांधीजी का विरोध किया।

चौरी चौरा कांड

चौरी-चौरा घटना के आज 100 साल पूरे हो गए हैं. ये वो घटना है जिससे 1920 में शुरू हुए असहयोग आंदोलन के दौरान ब्रिटिश हुक्मरान पूरी तरह हिल गए थे. वैसे ये वो घटना भी है, जिसकी वजह से गांधीजी ने असहयोग आंदोलन को वापस ले लिया. क्या था चौरी चौरा कांड, जिसे भारतीय आजादी की लड़ाई में हमेशा याद रखा जाएगा.

जब भी असहयोग आंदोलन की बात चलती है, तब चौरी-चौरा की घटना अमिट तौर पर इसके साथ याद आती है. आज उसी चौरी चौरा कांड के 100 साल पूरे हो गए. इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सालभर कई प्रोग्राम करने वाली है. क्या थी ये घटना, जो भारतीय आजादी की लड़ाई में हमेशा के लिए अंकित हो गई.
दरअसल जब पूरे देश में असहयोग आंदोलन चरम छू रहा था.  अंग्रेज सरकार के पसीने छूटने लगे थे, तब एक ऐसी घटना हुई, जिससे महात्मा गांधी ने इस आंदोलन को वापस ले लिया. ये गोरखपुर के चौरी चौरा गांव में घटित ऐसी घटना थी, जिसने अनजान से एक गांव को चर्चित कर दिया, इस घटना में वहां के थाना भवन को आग लगा दी गई. जिसमें 24 पुलिस के लोग जलकर मर गए.
जब गांधीजी ने इस घटना के बाद असहयोग आंदोलन को वापस लिया तो सुभाष चंंद्र बोस, चितरंजन देशबंधु और मोतीलाल नेहरू जैसे कई शीर्ष कांग्रेस नेता उनसे नाराज भी हुए. लेकिन ये तय था कि चौरी-चौरा की घटना में देश को एक अलग तरह से जगाया और अंग्रेजों को डराया.

इस घटना में 4 फरवरी 1922 के दिन 3000 लोगों की नाराज भीड़ ने गोरखपुर के चौरी-चौरा के पुलिस थाने में आग लगा दी. इसमें पहले ही दिन दारोगा समेत 22 पुलिसकर्मियों की जान गई. इसके बाद आग से झुलस गए दो अन्य पुलिस वालों की जान उसके अगले दिनों में गई. मारे गए सभी पुलिसकर्मी भारतीय थे. उनमें कुछ हिंदू और कुछ मुस्लिम थे.
नाराज भीड़ ने घेर लिया था थाना
अंग्रेजों के दस्तावेज के अनुसार इस घटना में तीन प्रदर्शनकारियों की भी मौत हुई, हालांकि माना जाता है कि आम जनता की मौत का आंकड़ा और ज्यादा था, जिसे अंग्रेज हुक्मरानों ने बहुत चालाकी से छिपा लिया. ये घटना इस खबर से शुरू हुई कि चौरी-चौरा पुलिस स्टेशन के दारोगा ने मुंडेरा बाज़ार में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारा है. ये बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को लाठीचार्ज और फिर फायरिंग करनी पड़ी. फिर नाराज भीड़ ने चारों ओर से थाने को घेर लिया. थाने को आग लगा दी गई.
24 पुलिसकर्मी जलकर मारे गए
जब नाराज भीड़ पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ थाने को घेर रही थी, तब पुलिसवालों ने थाने के दरवाजे बंद कर लिए. वो अंदर छिप गए. सुखी लकड़ियां, कैरोसिन आयल की मदद से प्रदर्शनकारियों ने थाना भवन को आग लगाई. ये घटना दोपहर में करीब 1.30 बजे शुरू हुई और शाम 04.00 बजे तक चलती रही.

गांधीजी ने आंदोलन वापस ले लिया
ये खबर कई दिन बाद महात्मा गांधी के पास पहुंची. जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वो विचलित हो गए. उन्होंने 12 फरवरी 1922 को असहयोग आंदोलन वापल ले लिया था. हालांकि जब वो ये फैसला कर रहे थे, तो कांग्रेस के उनके सहयोगियों ने उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा. सहयोगियों में कई शीर्ष नेताओं ने कहा कि किसी भी बड़े आंदोलन में इस तरह की एकाध घटनाएं होती ही हैं. लेकिन गांधीजी नहीं माने.
16 फरवरी 1922 को गांधीजी ने अपने लेख 'चौरी चौरा का अपराध' में लिखा कि अगर ये आंदोलन वापस नहीं लिया जाता तो दूसरी जगहों पर भी ऐसी घटनाएं होतीं.
गांधीजी ने भी पुलिस को बताया था कसूरवार
वैसे गांधीजी ने इस घटना के लिए पुलिस वालों को ही कसूरवार बताया. गांधीजी ने माना कि पुलिस की कार्रवाई बहुत उकसाने वाली थी. इसी की वजह से लोगों में नाराजगी फैली. हालांकि उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार लोगों से अपील भी की कि वो खुद को पुलिस के हवाले कर दें, क्योंकि उन्होंने अपराध किया है.

ब्रिटिश सरकार ने राहत की सांस ली
गांधीजी ने जब आंदोलन वापस लेने की घोषणा की तो अंग्रेज सरकार ने राहत की सांस ली लेकिन स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ रहे ज्यादातर नेताओं ने कहा कि गांधीजी के इस फैसले ने देश को आजादी से कई साल पीछे कर दिया. ये आजादी की लड़ाई को बड़ा झटका था
हालांकि अंग्रेजों ने असहयोग आंदोलन करने के चलते गांधीजी पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया. मार्च 1922 में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 4 सितंबर 1920 को पारित हुआ था. गांधीजी ने तब कहा था कि अगर असहयोग के सिद्धांतों का सही से पालन किया गया तो एक साल के अंदर अंग्रेज़ भारत छोड़कर चले जाएंगे.
असहयोग आंदोलन में हर स्तर पर हुआ था बहिष्कार
असहयोग आंदोलन में सभी वस्तुओं, संस्थाओं और व्यवस्थाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया था. ये बहुत हद तक कामयाब रहा. लोगों ने स्कूल, कॉलेज जाना छोड़ा. नौकरियां छोड़ीं. बड़े पैमाने पर हर जगह विदेशी सामानों की होली जलाई जाने लगी.

List Of Important Days ( महत्त्वपूर्ण दिवस )

महत्त्वपूर्ण दिवस

जनवरी

  • 1 जनवरी = सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस (Army Medical Corps Establishment Day), नया साल दिवस, विश्व परिवार दिवस (Global Family Day)
  • 4 जनवरी = लुई ब्रेल दिवस
  • 5 जनवरी = गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • 6 जनवरी - युद्ध अनाथों का विश्व दिवस (World War Orphans Day)
  • 9 जनवरी = प्रवासी (अनिवासी/एनआरआई) भारतीय दिवस (NRI Day)
  • 10 जनवरी = विश्व हिन्दी दिवस
  • 11 - 17 जनवरी = राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
  • 11 जनवरी = लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस
  • 12 जनवरी = राष्ट्रीय युवा दिवस (भारत), (स्वामी विवेकानंद जयन्‍ती)
  • 15 जनवरी = थल सेना दिवस (भारत)
  • 21 जनवरी = मणिपुर स्थापना दिवसमेघालय स्थापना दिवसत्रिपुरा स्थापना दिवस, वीर हेमू कालाणी बलिदान दिवस
  • 23 जनवरी = नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, देश प्रेम दिवस
  • 24 जनवरी = राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत), उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
  • 25 जनवरी = हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day), राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day)
  • 26 जनवरी = गणतंत्र दिवस (भारत) (Republic Day of India), जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs duty day)
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस (International Holocaust Remembrance Day)
  • 28 जनवरी = लाला लाजपत राय जयंती, डेटा सुरक्षा दिवस (Data Protection Day)
  • 30 जनवरी = महात्मा गांधी स्मृति दिवस, राष्ट्रीय शहीद दिवस (National Martyr’s Day), शोक दिवस (भारत), सर्वोदय दिवस, नशामुक्ति संकल्प और शपथ दिवस, विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस
  • जनवरी का अंतिम रविवार = विश्‍व कुष्ठ रोग निवारण (उन्‍मूलन) दिवस (भारत)

फ़रवरी

  • 2 फरवरी = विश्व अद्रभूमि दिवस (World Wetlands Day)
  • 4 फ़रवरी = विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day), राष्ट्रीय दिवस (स्वतंत्रता दिवस National Day of Srilanka), फेसबुक दिवस (Facebook Day)
  • फरवरी का दूसरा रविवार = विश्व शादी दिवस (2nd Sunday of February - World Marriage Day)
  • 6 फरवरी = अन्तर्राष्ट्रीय महिला जननांग विकृति के खिलाफ दिवस (International Day Against Female Genital Mutilation)
  • 11 फ़रवरी = पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस, विश्व बीमारी दिवस  (World Day of the Sick)
  • 12 फ़रवरी = महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस, चार्ल्स डार्विन जन्मदिवस (Darwin Day)
  • 13 फ़रवरी = सरोजिनी नायडू की जयंती (National womens day or Sarojini Naydu’s Birthday), विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day)
  • 14 फ़रवरी = वैलेन्टाइन डे (Valantine's Day)
  • 18 फ़रवरी = रामकृष्ण परमहंस जयंती
  • 19 फ़रवरी = छत्रपति शिवाजी जयंती
  • 20 फ़रवरी = अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस, विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice)
  • 21 फ़रवरी = अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day)
  • 22 फ़रवरी = कस्तूरबा गांधी स्मृति दिवसमौलाना आज़ाद स्मृति दिवस, विश्व स्काउट दिवस ( World Scout Day), विश्व चिन्तन दिवस (World Thinking day)
  • 23 फरवरी = विश्व शान्ति और समझ दिवस (World Peace and Understanding Day)
  • 24 फ़रवरी = केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (भारत) (Central Excise Day)
  • 26 फ़रवरी = वीर सावरकर स्मृति दिवस
  • 27 फ़रवरी = चंद्रशेखर आज़ाद शहीद दिवस
  • 28 फ़रवरी = राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (भारत) (National Science Day), कमला नेहरू स्मृति दिवसराजेन्द्र प्रसाद स्मृति दिवस

मार्च

अप्रॅल

मई 

जून

जुलाई

  • 1 जुलाई = चिकित्सक दिवस (डॉक्टर दिवस)डॉ. बिधान चन्द्र राय का जन्म दिवस, अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवसभारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवसराजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस
  • 1 जुलाई = 7 जुलाई - वन महोत्सव सप्ताह
  • 2 जुलाई = अंतर्राष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस
  • 3 जुलाई = श्रीलसनातन गोस्वामी का तिरोभाव दिवस, वायु-परीक्षा दिवस, तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन), बौद्धों का धर्मचक्र-प्रवर्तन दिवस (सारनाथ)
  • जुलाई का पहला शनिवार = अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (कोऑपरेटिव) दिवस
  • 4 जुलाई = स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस
  • 6 जुलाई = श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती
  • 9 जुलाई = राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस
  • 11 जुलाई = विश्व जनसंख्या (आबादी) दिवस (यूएनएफपीए)
  • 13 जुलाई = शहीद दिवस (कश्मीर)
  • 14 जुलाई = वायु-परीक्षा दिवस
  • 15 जुलाई = श्री सनातन गोस्वामी का तिरोभाव दिवस, तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन)
  • 16 जुलाई = साझा सेवा केंद्र (सीएससी) दिवस, वीर शासन जयंती (दिग.जैन)
  • 18 जुलाई = नेल्सन मंडेला दिवस
  • जुलाई का तीसरा रविवार = राष्‍ट्रीय आईसक्रीम दिवस
  • 23 जुलाई = राष्ट्रीय प्रसारण दिवसबालगंगाधर तिलक जन्मदिवसचन्द्रशेखर आज़ाद जन्मदिवस
  • 24 जुलाई = आयकर दिवस
  • 26 जुलाई = विजय दिवस (कारगिल / शौर्य / स्मृति दिवस)
  • 27 जुलाई = केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्थापना
  • 28 जुलाई = विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
  • 31 जुलाई = मुंशी प्रेमचंद जयंती

अगस्त

  • 1 - 7 अगस्‍त = विश्व स्तनपान सप्ताह
  • अगस्त का प्रथम रविवार = अंतरराष्ट्रीय मैत्री (मित्रता) दिवस
  • संस्कृत दिवस - श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
  • 1 अगस्त = राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंतीलोकमान्य तिलक स्मृति दिवस
  • 3 अगस्त = मैथिलीशरण गुप्त जयंती, मुक्ति दिवस
  • 4 अगस्त = चौरसिया दिवस
  • 6 अगस्त = हिरोशिमा दिवस, परमाणु विरोधी दिवस
  • 7 अगस्त = रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति दिवस
  • 8 अगस्त = विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस
  • 9 अगस्त = भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (भारत), विश्व आदिवासी (अंतर्राष्‍ट्रीय देसी लोग/दुनिया की स्वदेशी लोगों) दिवसभारतीय क्रांति दिवस (अगस्त क्रांति दिवस)नागासाकी दिवस, दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं की एकजुट कर संघर्ष का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 10 अगस्त = डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस
  • 11 अगस्त = खुदीराम बोस शहीद दिवस
  • 12 अगस्त = अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, पुस्तकाध्यक्ष दिवस
  • 13 अगस्त = अंग दान दिवस
  • 14 अगस्त = पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस
  • 15 अगस्त = स्वतंत्रता दिवस (भारत), विंध्याचली भीमचण्डी जयंतीयोगी अरविंद जयंती
  • 17 अगस्त = मदन लाल ढींगरा स्मृति दिवस
  • 19 अगस्त = विश्व फोटोग्राफी दिवस, विश्व मानवीय दिवस
  • 20 अगस्त = सद्भावना दिवस (भारत) (राजीव गाँधी जयन्ती/जन्म दिवस), विश्व मच्छर दिवस, ऊर्जा अक्षय दिवस, संत लोंगोवाल स्मृति दिवस
  • 23 अगस्त = दास व्‍यापार और इसके उन्‍मूलन की याद के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस (यूनेस्‍को)
  • 26 अगस्त = मदर टेरेसा जयंतीमहिला समानता दिवस, नामीबिया दिवस
  • 29 अगस्त = राष्ट्रीय खेल दिवस (ध्यानचंद जन्म दिवस), तेलुगू भाषा दिवसपरमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस
  • 30 अगस्त = लघु उद्योग दिवस

सितम्बर

  • 1 - 7 सितम्बर = पोषण सप्ताह
  • 2 सितम्बर = नारियल दिवस
  • 4 सितम्बर = अघोरेश्वर भगवान राम जयंती (काशी)दादा भाई नौरोजी जयंती
  • 5 सितम्बर = शिक्षक दिवस (भारत), सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्म दिवस, स्वामी हरिदास जयंती महोत्सव (वृन्दावन)मदर टेरेसा स्मृति दिवस
  • 8 सितम्बर = विश्व साक्षरता दिवस (यूनेस्‍को)
  • 10 सितम्बर = आचार्य भिक्षु निर्वाण दिवस (जैन)पं. गोविन्दवल्लभ पंत जन्म दिवस
  • 11 सितम्बर = विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवसविनोबा भावे जयंतीमहादेवी वर्मा स्मृति दिवस
  • 13 सितम्बर = ब्रह्मानंद लोधी स्मृति दिवस
  • 14 सितम्बर = हिन्दी दिवस (भारत)
  • 15 सितम्बर = अभियंता (इंजीनियर्स) दिवसअन्तर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस (International Day Of Democracy)
  • 16 सितम्बर = विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस
  • 17 सितम्बर = विश्वकर्मा जयंती
  • 20 सितम्बर = रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) स्थापना दिवस,
  • 21 सितम्बर = अंतर्राष्‍ट्रीय शांति (और अहिंसा) दिवस (यूएन), अल्जाइमर दिवसविश्व शांति दिवस
  • 22 सितम्बर = गुरु नानक देव पुण्य दिवस, गुलाब दिवस (कैंसर के रोगियों के कल्याण)
  • 24 सितम्बर = विश्व सफाई दिवस
  • 25 सितम्बर = पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती
  • 26 सितम्बर = विश्व मूक बधिर दिवस
  • 27 सितम्बर = विश्व पर्यटन दिवसराजा राममोहन राय स्मृति दिवससरदार भगतसिंह जन्म दिवस
  • 29 सितम्बर = ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयंतीविश्व हृदय दिवस
  • 30 सितम्बर = बैंकों की अर्द्धवार्षिक लेखाबंदी
  • सितंबर का अंतिम सप्‍ताह = विश्‍व मेरीटाइम दिवस (आईएमओ)

अक्टूबर

  • 1 अक्टूबर = अंतरराष्ट्रीय वृद्ध (वरिष्ठ नागरिक/प्रौढ़) दिवस, रक्तदान दिवस
  • 1 - 7 अक्‍टूबर = वन्यजीव सप्ताह
  • 2 अक्टूबर = महात्मा गांधी जन्म दिवस (गांधी जयन्‍ती)लालबहादुर शास्त्री जन्म दिवस, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, स्वच्छता दिवस
  • 2 - 8 अक्‍टूबर = मद्यनिषेध सप्ताह
  • 3 अक्टूबर = विश्व प्रकृति (पर्यावास) दिवस, जर्मन एकीकरण दिवस
  • 4 अक्टूबर = विश्व पशु कल्याण दिवस
  • 5 अक्टूबर = विश्व शिक्षक (अध्‍यापक) दिवस (यूनेस्‍को), वरिष्ठ नागरिक दिवस
  • 6 अक्टूबर = खत्री दिवस, साईंबाबा महासमाधि दिवस, विश्व वन्य प्राणी दिवस
  • अक्टूबर का पहला सोमवार = विश्व आवास दिवस, विश्‍व हैबिटेट दिवस
  • 8 अक्टूबर = भारतीय वायु सेना दिवस (भारत)मुंशी प्रेमचंद स्मृति दिवस
  • 9 अक्टूबर = विश्व डाक दिवस
  • 9 - 14 अक्टूबर = राष्ट्रीय डाक सप्ताह
  • 4 - 10 अक्‍तूबर = विश्‍व अंतरिक्ष सप्‍ताह
  • 10 अक्टूबर = राष्‍ट्रीय डाक दिवस, चरखा दिवस, विश्व मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य दिवस
  • 11 अक्टूबर = लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
  • 12 अक्टूबर = विश्‍व दृष्टि दिवसराममनोहर लोहिया स्मृति दिवस, विश्व प्राकृतिक आपदा रोकथाम दिवस, कोलंबस दिवस
  • 14 अक्टूबर = विश्व मानक दिवस
  • अक्‍तूबर का दूसरा बुधवार = अंतर्राष्‍ट्रीय प्राकृतिक आपदा निवारण दिवस
  • अक्‍तूबर का दूसरा गुरुवार = विश्व दृष्टि दिवस
  • 16 अक्टूबर = विश्‍व खाद्य दिवस (एफएओ)
  • 17 अक्टूबर = अंतर्राष्‍ट्रीय ग़रीबी उन्‍मूलन दिवस
  • 20 अक्टूबर = अंतरराष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
  • 21 अक्टूबर = आज़ाद हिन्द फ़ौज स्थापना दिवस, विश्व आयोडीन न्यूनता विकार दिवस, पुलिस स्मृति दिवस
  • 24 अक्टूबर = विश्व पोलियो दिवस, संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थापना दिवस, विश्‍व विकास सूचना दिवस
  • 26 अक्टूबर = गणेशशंकर विद्यार्थी जयंती
  • 30 अक्टूबर = विश्‍व मितव्‍ययता (बचत) दिवस
  • 31 अक्टूबर = इंदिरा गांधी की पुण्यतिथिसरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, संकल्प दिवसराष्ट्रीय एकता दिवस
  • 24 - 30 अक्‍तूबर निरस्‍त्रीकरण सप्‍ताह

नवम्बर

  • 6 नवम्बर = युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस
  • 8 नवम्बर = विद्यापति स्मृति दिवस (मिथिलांचल)
  • 9 नवम्बर = उत्तरांचल राज्य गठन दिवस, श्रीकाशीविश्वनाथ-प्रतिष्ठा दिवसराष्ट्रीय क़ानूनी सेवा दिवस
  • 10 नवम्बर = परिवहन दिवस, वन शहीद दिवस, शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस (यूनेस्‍को)
  • 11 नवम्बर = राष्ट्रीय शिक्षा दिवसमौलाना अबुल कलाम आज़ाद जन्‍म दिवस
  • 14 नवम्बर = बाल दिवस (जवाहरलाल नेहरू जन्म दिवस)विश्व मधुमेह दिवस
  • 14 - 20 नवम्बर = राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह
  • 15 नवम्बर = झारखंड राज्य गठन दिवसबिरसा मुण्डा जयंती
  • 16 नवम्बर = अंतर्राष्‍ट्रीय सहनशीलता दिवस
  • 17 नवम्बर = लाला लाजपतराय बलिदान दिवसअन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस, राष्ट्रीय मिरगी दिवस
  • 19 नवम्बर = इंदिरा गांधी जयंती, विश्व नागरिक दिवस
  • 20 नवम्बर = अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस, सार्वभौमिक बाल दिवस (यूनिसेफ), बाल अधिकार दिवस
  • 21 नवम्बर = विश्व दूरदर्शन दिवस, यूनेस्‍को में दर्शनशास्‍त्र दिवस (यूनेस्‍को)
  • 22 नवम्बर = झलकारी जयंती
  • 24 नवम्बर = गुरु तेग़ बहादुर का शहीदी दिवस
  • 25 नवम्बर = महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्‍मूलन अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस, विश्व मांसाहार निषेध दिवस
  • 26 नवम्बर = विद्यापति स्मृति दिवस, विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
  • 29 नवम्बर = फिलीस्‍तीन के लोगों के साथ (सहानुभूति) अंतरराष्‍ट्री एकजुटता दिवस

दिसम्बर

  • 1 दिसम्बर = विश्व एड्स दिवस (डब्‍ल्‍यूएचओ), सीमा सुरक्षा (बीएसएफ) बल स्थापना दिवसनागालैंड स्थापना दिवस
  • 2 दिसम्बर = अंतर्राष्‍ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस
  • 3 दिसम्बर = डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती, भोपाल गैस-त्रासदी दिवसअंतराष्ट्रीय विकलांग दिवस
  • 4 दिसम्बर = भारतीय नौसेना दिवस
  • 5 दिसम्बर = योगी अरविन्द स्मृति दिवस, अंतर्राष्‍ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास हेतु स्‍वयंसेवी दिवस
  • 6 दिसम्बर = भीमराव आम्बेडकर स्मृति दिवस, नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस, गृह रक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस
  • 7 दिसम्बर = भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, अंतर्राष्‍ट्रीय नागरिक विमानन दिवस (आईसीएओ)
  • 08-14 दिसम्बर = अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह
  • 9 दिसम्बर = अंतर्राष्‍ट्रीय भ्रष्‍टाचार-रोधी (निरोधी) दिवस
  • 10 दिसम्बर = विश्व मानवाधिकार दिवसराजगोपालाचार्य जयंती, विश्व प्रसारण बाल दिवसदत्तात्रेय जयंती, शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस, त्रिपुरा महाविद्या तथा अन्नपूर्णा जयंती, जीव अधिकार दिवस
  • 11 दिसम्बर = यूनिसेफ़ दिवससंत ज्ञानेश्वर समाधि दिवस, विश्व बाल कोष दिवस
  • 12 दिसम्बर = स्वदेशी दिवस
  • 13 दिसम्बर = महाराज छत्रसाल परमधाम दिवस
  • 14 दिसम्बर = राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
  • 15 दिसम्बर = सरदार पटेल स्मृति दिवस, आचार्य श्रीतुलसी दीक्षा दिवस (जैन)
  • 16 दिसम्बर = विजय दिवस
  • 18 दिसम्बर = अल्‍पसंख्‍यक अधिकार दिवस (भारत), मदनमोहन मालवीय जयंतीगुरु घासीदास जयंती (छत्तीसगढ़), मद्य निषेध दिवस, अंतर्राष्‍ट्रीय घुमंतु दिवस
  • 19 दिसम्बर = नरसिंह मेहता जयंती
  • 20 दिसम्बर = अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस
  • 22 दिसम्बर = राष्ट्रीय गणित दिवस
  • 23 दिसम्बर = किसान दिवस (भारत) (चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस)स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस
  • 24 दिसम्बर = राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
  • 25 दिसम्बर = महामना मालवीय जन्मतिथि (तारीखानुसार)ईसा मसीह जयंती / क्रिसमस - डे
  • 27 दिसम्बर = मिर्जा ग़ालिब जयंती
  • 28 दिसम्बर = राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस
  • 29 दिसम्बर = सुमित्रानंदन पंत स्मृति दिवस, विश्व जैव विविधता दिवस

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke