Friday, April 3, 2020

इतिहास के पन्नों में 4 अप्रैल


इतिहास में चार अप्रैल का दिन युद्ध की दो बड़ी घटनाओं के साथ जुड़ा है। 1858 में चार अप्रैल के दिन अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़ना पड़ा था। अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हुईं। दूसरे विश्च युद्ध का निर्णायक मोड़ कहा जाने वाला ' बैटल ऑफ कोहिमा' 1944 को आज ही के दिन शुरू हुआ था, जिसने एशिया की तरफ बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया था। देश दुनिया के इतिहास में 4 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...
1460 - स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना।
1716 - उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर रुस और प्रशिया की सेनाओं ने कब्जा किया।
1722 - जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1768 - 
फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।
1769 - 
हैदर अली ने पहले ऐंग्लो-मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।
1818 
अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारेशामिल करने को मंजूरी दी।
1830 - रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल झलकारी बाई झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा 'दुर्गा दल' की सेनापति का जन्म
1858 - 
रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी को छोड़ना पड़ा।
1889 - मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म
1904 - 
हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज गायक और कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म।
1905 
  • भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।
  • नृपेन चक्रबर्ती - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ का जन्म

1910 - श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र बना।
1916 - अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1941 - लीबिया के बेनगाजी शहर पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया।
1944 - 
द्वितीय विश्व युद्ध में ऐंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हजार नागरिकों की मौत।


1946 -  सागरमल गोपा भारत के स्वतन्त्रता सेनानी एवं देशभक्त का निधन ।
1949 - उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1960 -  अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1968 
  • मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या
  • नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया।
1975 - बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अलबकर्क में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना।
1979 - 
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा।
1983 - 
अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1987 - हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन “अज्ञेय” का निधन।
1994 - तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1995 भारत की प्रसिद्ध समाजसेवीस्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का निधन।
1997 - क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2001 - चीन का अमेरिका विमान चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
2004 - भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नए आरोप लगे।
2008
  • दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
  • पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।

2010 - माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसाभारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
2013
  • महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से तक़रीबन 80 लोग मारे गए।
  • छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke