Thursday, April 2, 2020

इतिहास के पन्नों में 3 अप्रैल



मोबाइल और कंप्यूटर के बिना आज की दुनिया की कल्पना ही नहीं की जा सकती। इन दो आविष्कारों ने जैसे दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी की सूरत ही बदलकर रख दी। मजे की बात है कि इन दोनों ही महान अविष्कारों का तीन अप्रैल के दिन से खास ताल्लुक रहा है। आज ही के दिन मोबाइल फोन से पहली कॉल की गई थी। 1973 में आज ही के दिन मार्टिन कूपर ने मोबाइल फोन से जोएल एस एंजेल को पहला फोन किया था।
कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है। उस समय कूपर मोटरोला कंपनी के लिए काम करते थे। अमेरिका में कार फोन का इस्तेमाल तो 1930 से हो रहा था, लेकिन हैंडहेल्ड फोन का इस्तेमाल 3 अप्रैल, 1973 को पहली बार कूपर ने किया। यह भी एक इत्तेफाक ही है कि 1981 में तीन अप्रैल के ही दिन सैन फ्रांसिस्को ओसबोर्न कंप्यूटर कॉरपोरेशन के एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया। इसका वजन करीब 24 पाउंड था।
भारत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारतीय सेना के सबसे चर्चित और महानतम सैन्य अधिकारियों में शुमार एस एच एफ जे माणेकशॉ का जन्म 1914 में आज ही के दिन हुआ था। भारतीय सेना में वह पहले अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल का ओहदा दिया गया। चार दशक के अपने सैन्य करियर में उन्होंने पांच लड़ाइयां लड़ीं। दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देने वाले माणेकशॉ ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में भारत की जीत की ताबीर लिखी। 3 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1325 - चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन हुआ था।
1680 - 
पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ में मृत्यु।
1856 - यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए धमाके में चार हजार लोगों की मौत।
1903 - 
समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म।
1914 - 
भारत के पहले फील्ड मार्शल एस एच एफ जे माणेकशॉ का जन्म।
1922 - जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
1929 - 
मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म
1933 - विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
1942 - 
जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1949 - अमेरिका, ब्रिटेनफ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1973 - आज ही के दिन मार्टिन कूपर ने मोबाइल फोन से जोएल एस एंजेल को पहला फोन किया था
1984 - 
भारत के स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को सोवियत यान में अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए चुना गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने।
1987 - प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का नई दिल्ली में निधन।
1999 - भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 का प्रक्षेपण किया।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 - नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
2008 - मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से नवाज़ा गया।
2010 – 
  • ऐपल का पहला आईपैड मार्केट में आया।
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन हुआ था।

2013 - अर्जेंटीना में आई भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुयी।
2016 - कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप को जीता।
2017 - उत्तराखण् की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में 19वां राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन शुरू हुआ।

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke