Saturday, May 2, 2020

इतिहास के पन्नों में 3 मई



विश्व इतिहास में तीन मई के नाम पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन कहीं गृहयुद्ध समाप्त हुआ तो कहीं शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। भारत में सिने जगत के इतिहास में 3 मई का दिन यादगार रहा क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चन्द्र' तत्कालीन बम्बई (अब मुंबई) में प्रदर्शित हुई। तीन मई की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...
महत्वपूर्ण दिवस :- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस   World Press Freedom Day
1616 - लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ.
1660 - स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत किये
1764 - बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।
1765 - यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में खुला.
1830 - दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी प्रारंभ हुई।
1837 - एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना.
1845 - चीन के कैंटर में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत
1896: भारत के राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म.
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई। राजा हरिश्चन्द्र भारतीय मूक फ़िल्म थी।
1919 - अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई.
1924 – सबसे पुरानी यहूदी युवा बिरादरी अलेफ ज़ैडिक अलेफ, ओमाहा, नेब्रास्का में स्थापित हुई।
1930 - राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।
1939 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की.
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1947 – विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
1961 – कमांडर एलन शेफर्ड (Alan Shepard )अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1965 - कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए.
1969 - पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन.
1977 - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।
1981 -
 भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन
1989: देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस  की घोषणा की थी। (The United Nations General Assembly declared May 3 to be World Press Freedom Day
1998 - यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 - अमेरिकी मीडिया ने पाकिस्तानी शासक परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को शर्मनाक जनमत संग्रह बताया।
2003: आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2005 - भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन हुआ।
2006 - 
  • पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। 
  • भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।

2008 - 
  • पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की फांसी अनिश्चित समय तक टाली गई। 
  • टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।
  • दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।

2010 – जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम 2500 डॉलर अर्थात् लगभग 1010 लाख रूपए रखने का निर्णय किया
2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।
2016 - 
  • 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता मनोज कुमार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित। 
  • कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke