Thursday, June 1, 2017

UP के 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी-

उत्तर प्रदेश में 20 आइएएस अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज 20 आइएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें केंद्र से आए प्रशांत त्रिवेदी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर तैनात किया गया है। यह पद अरुण कुमार सिन्हा के सेवानिवृत होने से रिक्त हो गया था। 
इनके साथ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल को अपर स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अरविंद कुमार सिंह देव को अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं रसद से महानिदेशक राज्य प्रशासन अकादमी, निवेदिता शुक्ला वर्मा को महानिदेशक राज्य प्रशासन अकादमी से प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, हेमंत राव को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौगोद्यिकी तथा मंडलायुक्त सहारनपुर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को सचिव वित्त के पद पर तैनात किया गया है। 
दीपक अग्रवाल को सचिव राजस्व से मंडलायुक्त सहारनपुर, रंजन कुमार मंडलायुक्त मिर्जापुर को सचिव राजस्व, वी.हेमाली झिमोमी को सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से मंडलायुक्त मिर्जापुर, मनोज मिश्र को सचिव संस्कृति से मंडलायुक्त फैजाबाद, अनीता सी मेश्राम को सचिव संस्कृति का अतिरिक्त कार्य तथा अनुज कुमार झा अपर आयुक्त मनरेगा को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर तैनात किया गया है। 
विशेष सचिव कृषि उत्पादन, पवन कुमार को अपर आयुक्त मनरेगा, निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एसएस तिवारी को विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण, विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अजित कुमार को निदेशक प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार, विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग सत्येन्द्र कुमार सिंह को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा दिनेश चंद को सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर विमल कुमार शर्मा को विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग तथा उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, राजेश कुमार द्वितीय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद में तैनात किया गया है। 



ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke