यूपी में
प्रशासनिक फेरबदल जारी है। शुक्रवार शाम को योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ी संख्या
में तबादले किए। दो दिन पहले 67 आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद सरकार ने
शुक्रवार को 74 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।
गौरतलब है कि पिछले दो महीने के सरकार के
कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की निंदा होती रही है, जिसे सुधारने के लिए सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। अभी हाल ही में पहले
सहारनपुर हिंसा और फिर मथुरा में सर्राफा कारोबारियों की हत्या से भी इस मुद्दे
पर सरकार की किरकिरी हो चुकी है। जिसके बाद सरकार के इन कदमों को प्रशासनिक सर्जरी
के तौर पर देखा जा रहा है।
तबादला किए गए अफसरों में से कई के विभाग बदल दिए गए हैं तो कई तो वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। अभी तक राजस्व परिषद में तैनात चंद्र प्रकाश को वर्तमान पद के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब तक प्रतीक्षारत रहे शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन एवं राज्य सम्पत्ति तथा प्रोटोकॉल विभाग का प्रमुख सचिव पद दिया गया है। देखें पूरी लिस्ट किसे, कहां दी गई जिम्मेदारी -