परिषदीय स्कूलों, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों व मदरसों, राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों
में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को चालू शैक्षिक सत्र में बांटे जाने वाले स्कूल
बैग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी
लगी होगी। शासन के शीर्ष स्तर से यह निर्देश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने
इस दिशा में कदम आगे बढ़ा दिये हैं।
अखिलेश सरकार ने
पिछले शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूलों के सभी बच्चों को मुफ्त में स्कूल बैग
वितरण शुरू किया था। इन स्कूल बैग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो
लगी थी। विधानसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने पर बेसिक शिक्षा
विभाग को स्कूल बैग का वितरण रुकवाना पड़ा था।
तब
तक तकरीबन 20 जिलों में बैग बांटे
जा चुके थे। स्कूल बैग वितरण के लिए बची हुई राशि बेसिक शिक्षा विभाग को सरेंडर
करनी पड़ी थी। अब योगी सरकार ने भी बच्चों को मुफ्त में स्कूल बैग देने का निर्णय
किया है।
