Tuesday, March 17, 2020

इतिहास के पन्नों में 18 मार्च



इतिहास में 18 मार्च के दिन यानि आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी। गोपाल कृष्ण गोखले ने 18 मार्च 1910 में ही भारत में "मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा" के प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद् के समक्ष प्रस्ताव रखा था, जो निहित स्वार्थों के विरोध के चलते अंततः ख़ारिज हो गया। आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे -

महत्वपूर्ण दिवस :- आयुध निर्माण दिवस

1858 - डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म।
1910 - अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।
1914 - आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
1914- अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह का जन्म।
1922- महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।
1938- हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
1940- इटली शासक मुसोलिनी, हिटलर के बातचीत में युद्ध में प्रवेश के लिए सहमत हुये।
1944 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
1965- रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1980- समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।
1990 - अमरीकी संग्रहालय से लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई।
2000- उगांडा में 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2006 - संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007 - उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke