माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (up board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के
रिजल्ट 9 जून को घोषित किए जाएंगे। दो क्लासेस
के यह रिजल्ट 9
जून को दोपहर 12 बजे तक जारी हो सकते हैं। रिजल्ट की नवीनतम जानकारी बोर्ड की
आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर
लगातार मिलती रहेगी।
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा
परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। जून के हपले सप्ताह तक सभी छात्रों
का रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं
बोर्ड के सभापति अमरनाथ वर्मा ने जानकारी दी है कि 2017 में 10वीं और 12वीं में क्रमश: 3404715 व 2656319 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 10वीं के 389658 व 12वीं के 204845 छात्र-छात्राओं
ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। इस प्रकार 5466531 परीक्षार्थियों को उनके रिजल्ट का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (up board) हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की
परीक्षाओं का आयोजन करता है। हाईस्कूल की परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से लेकर 1 अप्रैल
के बीच किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) की
परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से
लेकर 21 अप्रैल के बीच किया गया था। यूपी
विधानसभा चुनाव की वजह से यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा में देरी हो
रही है।
स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://results.gov.in/ या http://upresults.nic.in/ पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।