Thursday, June 1, 2017

कई विषयों परिणाम में बदलाव

उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के विषयों के प्रश्नों का जवाब बदला है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड, गृह विज्ञान, शस्य विज्ञान व पादप रोग के बुकलेट में सीरीज ए की प्रश्न संख्या तीन, सीरीज बी की प्रश्न संख्या 23, सीरीज सी की प्रश्न संख्या 17 और सीरीज डी के प्रश्न संख्या आठ का पुनर्मूल्यांकन किया गया है। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा विषय की बुकलेट सीरीज ए के प्रश्न संख्या 15, सीरीज बी के प्रश्न संख्या चार, सीरीज सी के प्रश्न संख्या 28 और सीरीज डी के प्रश्न संख्या 22 का उत्तर विकल्प सी के स्थान पर डी सही मानते हुए ओएमआर शीट का दोबारा मूल्यांकन हुआ है। इन विषयों के नये अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कार्यक्रम आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी उसे देख सकते हैं। 

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke