फर्रुखाबाद :
परिषदीय शिक्षकों के अवशेष देयक कमीशन के फेर में अटके हैं। उपार्जित अवकाश
स्वीकृत होने के बाद भी एरियर नहीं मिल रहा है। मंगलवार को शिक्षकों ने इस संबंध
में जिलाधिकारी से भी शिकायत की।
शासन के निर्देश
के बावजूद शिक्षकों के अवशेष भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था नहीं बन पा रही।
शिक्षकों के लंबित भुगतान शेष न होने का प्रमाणपत्र भी भेजा जा चुका है। बावजूद
इसके अपना बकाया भुगतान प्राप्त करने के लिए अध्यापक भटक रहे हैं। प्राथमिक
विद्यालय रोशनाबाद की प्रधानाध्यापक व एबीआरसी जुमर्रद बेगम ने जिलाधिकारी को
प्रार्थनापत्र देकर कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी से 48 दिन का उपार्जित अवकाश स्वीकृत कराकर लेखाविभाग
को दे दिया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।
