बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त व अन्य स्कूलों में भले
ही जुलाई में किताबें मुहैया कराने का डंका पीटा जा रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि अगस्त माह तक स्कूलों में
किताबों की आपूर्ति हो सकेगी। शिक्षा निदेशक बेसिक डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर
सिंह ने किताबों की आपूर्ति और वितरण के संबंध में बुधवार को निर्देश जारी किये
हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा यूनीफार्म व किताब आदि के संबंध में पहले ही जवाबदेही तय कर चुके हैं, अब शिक्षा निदेशक ने आपूर्ति और वितरण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश है कि वह हर हाल में किताबों की खरीद का आदेश तीन जून तक जारी कर दें। आवंटित कार्य के सापेक्ष जिलों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति अनुबंध की तारीख से तीन माह के अंदर होगी।