राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आखिर भाजपा ने अपने पत्ते खोल
दिए हैं। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
बनाया गया जिसमें सत्तारूढ़ एनडीए के बाकी दलों ने भी अपनी सहमति जाहिर कर दी।
कोविंद के नाम की घोषणा खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की।