Saturday, June 3, 2017

योगी ने किया अनुसूचित जाति की छात्रवृत्ति में डेढ़ गुना का इजाफा

लखनऊ
प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद अनुसूचित जाति के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। इस वर्ष अब तक 10.95 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति दी गई है, जो पिछली सरकार की तुलना में 3.73 लाख अर्थात 151.66 प्रतिशत अधिक है।

समाज कल्याण विभाग मंत्री रमापति शास्त्री ने बताया कि वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति के दशमोत्तर के छात्र-छात्राओं को 1555.65 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई है। यह वर्ष 2016-17 में वितरित की गई छात्रवृत्ति से डेढ़ गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 के दौरान दशमोत्तर के 7.22 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों को 1320.24 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई थी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

शैक्षणिक संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित होने और डाटा अपडेट करते हुए डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने के लिए एक जून से 30 जुलाई (कक्षा 09-10 एवं कक्षा 11-12 के लिए एक जून से 15 जुलाई) तक की सीमा निर्धारित की गई है। सभी छात्रों के लिए एक जुलाई से एक नवंबर (कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 के लिए एक जुलाई से 28 सितंबर) तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी।  

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke