अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सभी विद्यालयों में आयोजित होने हैं कार्यक्रम
यूपी बोर्ड के विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिया जा रहा योग का प्रशिक्षण
21 जून के कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यालयों के विद्यार्थियों का परेड मैदान में योगाभ्यास आज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विद्यालयों में योग पर खास आयोजन होंगे। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय और यूपी बोर्ड के विद्यालयों में 15 जून से ही तैयारी चल रही है लेकिन शहर के कॉन्वेंट स्कूलों में योग को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। ज्यादातर कॉन्वेंट स्कूलों के प्रबंधन कमेटी के सदस्य, प्रधानाचार्य देश-विदेश की सैर कर रहे हैं तो जिन कॉन्वेंट विद्यालयों में छात्रावास हैं, वहां के छात्र-छात्राएं छुट्टियों में अपने घरों पर हैं। ऐेसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कॉन्वेंट स्कूलों में शायद ही योग पर कार्यक्रम हों।
यूपी बोर्ड के तकरीबन सभी विद्यालयों तथा केंद्रीय विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी जोरों से जारी हैं। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को योग का प्रशिक्षण 15 जून से दिया जा रहा है। परेड ग्राउंड में 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिन विद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन हुआ है, उनका सोमवार सुबह छह बजे परेड ग्राउंड में योगाभ्यास भी होगा। दूसरी ओर सीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके प्रसाद विद्यालय के छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स को 19 जून से सुबह साढ़े सात बजे से योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अन्य विद्यालय भी अपने स्तर से योग दिवस की तैयारी में जुटे हैं लेकिन कॉन्वेंट स्कूलों में योग दिवस को लेकर कोई तैयारी नहीं नजर आ रही। परेड मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कॉन्वेंट स्कूलों की ओर से प्रतिभाग की कोई सूचना नहीं है। जिला प्रशासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड के विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को 15 जून से ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन कॉन्वेंट स्कूलों में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश का भी इन स्कूलों के प्रबंधन पर कोई असर नहीं है। डीआईओएस कोमल यादव के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश है।