Saturday, May 29, 2021

इतिहास के पन्नों में 29 मई

29 मई भारत के इतिहास में एक अहम तारीख है। यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को इंसान ने फतह किया। एडमंड हिलरी और तेनजिंग नॉर्गे इसी दिन 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे। उसकी याद में इस दिन को माउंट एवरेस्ट दिवस के तौर पर मनाया जाता है।आज ही के दिन भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) की स्थापना हुई। इसके अलावा इसी दिन किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता चौधरी चरण सिंह का 1987 में निधन हुआ था। वह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। आइए इस दिन की और घटनाओं के बारे में जानते हैं...

महत्वपूर्ण दिवस :-

757 - संत पॉल-ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की
1658 - औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।
1724 - पोप बेनेडिक्ट तेरहवें जो पियोरो ऑरसिनी का जन्म हुआ जो की 245 वे पोप के रूप में सफल हुए।
1727 - पीटर-11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
1733 - क्यूबेक सिटी में भारतीय दासों को रखने के लिए कनाडाई का अधिकार बरकरार रखा गया।
1790 - रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।
1861 - हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।
1865:  स्वतंत्रता सेनानीपत्रकार रामानन्द चैटर्जी का जन्म ।
1874 - स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ।
1906 - जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म।
1919- प्रिकमर्ग गणराज्य हंगरी से औपचारिक रूप से स्वाधीन हो गया।
1922 - 
  • इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली।
  • ब्रिटिश लिबरल सांसद होरटियो बॉटोमली को धोखाधड़ी के अपराध में 7 साल के लिए जेल में बंद कर दिया गया।
1933 - भारत के स्वतंत्रता सेनानीपत्रकार और संगठनकर्त्ता लोकराम नयनराम शर्मा का निधन.
1947 - भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) की स्थापना।
1953 - एडमंड हिलेरी और तेनजिग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।
1968 - दारा सिह कुश्ती के विश्व चैंपियन बने।
1970 - सोवियत संघ ने अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण किया।
1972 - भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन।
1985 - यूरोपियन फुटबॉल कप के फाइनल में हुए दंगों में 39 खेल प्रेमी मरे।
1987 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह का निधन। 
1990 - 
  • बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।
  • यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास (ईबीआरडी) की स्थापना।
  • बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे।
2004 - 
  • म्यांमार में चक्रवाती तूफधन ने 140 लोगों की जान ली। 
  • पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों में अमेरिका ने ढील दी।
2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
2008 -
  • भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। 
  • नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
2010 - 
  • अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
  • भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर क़रीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।
2012 - इटली के उत्तरी इलाके बोलोगना में भूकंप से 24 लोगों की मौत।-