Friday, March 20, 2020

इतिहास के पन्नों में 21 मार्च


शिशु कमरूद्दीन का जब जन्म हुआ तो उन्हें देखते ही उनके दादा के मुंह से निकला, बिस्मिल्लाह! आगे चलकर यह शख्सियत शहनाई के उस्ताद के तौर पर विश्वभर में लोकप्रिय हुई। हम बात कर रहे हैं शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की। खुशी के मौके पर जब कभी भी शहनाई बजती है या शहनाई की बात मन में आती है तो उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का नाम सबसे पहले जेहन में आता है।
दरअसल बिहार
के डुमरांव में जन्मे उस्ताद सिर्फ आठ साल की उम्र में ही अपने मामा संग वाराणसी आ गए थे और यहीं गंगा के किनारे रियाज कर, पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा से मोहित कर दिया। भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का आज 21 मार्च 1916 जन्मदिन है।
जानें, आज का दिन और किन वजहों से है इतिहास में दर्ज

महत्वपूर्ण दिवस :-

नौरोज

विश्व वानिकी दिवस

विश्व कठपुतली दिवस

अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस

विश्व कविता दिवस

1349 - जर्मनी के एरफर्ट शहर में हुए ब्लैक डेथ दंगों में हज़ारो यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413: हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1791: बेंगलुरु के तत्कालीन सुल्तान टीपू को हराकर अंग्रेजी सेना ने बेंगलुरु पर अपना कब्जा किया।
1804 - नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है। 
1857 - जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 1,70,000 की मौत।
1858 - प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887 -

  • बम्बई में प्राथना समाज की स्थापना।
  • मानवेन्द्र नाथ राय  भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक का जन्म 

1906 - थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
1907 - होंडुरास पर अमेरिका ने हमला किया।
1916 - प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का बिहार के डुमरांव में जन्म हुआ।
1919 - बेला कुन् द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
1935: फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1943 - हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1957: अपने देश का भारतीय कैलेंडर
 सामने आया था।
1958 - सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1960 - दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे अश्वेतों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।
1971: भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
1975 – 
तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की।
इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1979 - मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति संधि पर सहमति जताई।
1990 - नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से आजादी मिली।
2000 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006: चीन और रूस ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किए।
2008 - वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नए साक्ष्य प्राप्त किए।
2010 - ओडिशा तट पर बंगाल की खाडी में भारतीय सेना के जंगी जहाज रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।