Wednesday, March 25, 2020

इतिहास के पन्नों में 25 मार्च


देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 25 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं। इस दिन भारत की महान स्वाधीनता सेनानी उषा मेहता का जन्म हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उषा मेहता ने ब्रिटिश साम्राज्य पर अपने भरपूर कौशल से प्रहार किया। इसके अलावा यह दिन कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग के जन्म के लिए जाना जाता है। हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले बोरलॉग को उनके काम के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।

महत्वपूर्ण दिवस :- गणेशशंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस

421 - इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुयी।
1306 - रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1655 - 
शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
1668 - अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन।
1700 - इंग्लैंड, नीदरलैंड और फ्रांस ने दूसरी उन्मूलन समझौते पर हस्ताक्षर की।
1788 - समाचारपत्र कलकत्ता गैजेटमें भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित।
1807 – 

  • ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
  • इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुयी।
1821 - ग्रीक स्वतंत्रता युद्ध का प्रारंभ।
1814 - नीदरलैंड बैंक की स्थापना।
1821 - ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1838 - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का जन्म हुआ।
1883 - विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत सागर केन्याका जलावतरण।
1896 - यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 - स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा।
1901 - अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन पटरी से उतर जाने से लगभग 60 लोगों की मौत।
1914 - 
अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।
1920 - 
स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता उषा मेहता का जन्म।
1924 - ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।
1931 - महान पत्रकार और राजनेता गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।
1954 - देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55” को दिल्ली में उतारा गया।
1965 - नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।
1975 - सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी।
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1988 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1995 - विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
2003 - इराक का फरात पुल और सद्दाम नहर पर कब्ज़ा।
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2017 - राजस्‍थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक ने देश की पहली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला अधिकारी बनकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।