Tuesday, February 25, 2020

इतिहास के पन्नों में 26 फरवरी


व्यापारी के रूप में भारत में आए अंग्रेजों ने धीरे-धीरे जिस बर्बर और घृणित तरीके से अपनी साम्राज्यवादी चालों को आकार देना शुरू किया, उसका समाज के प्रत्येक वर्ग ने अपने अपने तरीके से विरोध किया। अंतत: यही असंतोष 1857 के जन विद्रोह के रूप में सामने आया, जिसने अंग्रेजी शासन की जड़ों पर प्रहार किया। आजादी के लिए कसमसाते देश में उठी विद्रोह की यह पहली चिंगारी बंगाल से भड़की। दरअसल ब्रिटिश सरकार ने दिसंबर, 1856 में पुरानी बंदूकों के स्थान पर नई राइफल का प्रयोग शुरू किया, जिसके कारतूस पर लगे कागज को मुंह से काटना पड़ता था। बंगाल की सेना को पता चला इस कारतूस में गाय और सूअर की चर्बी मिली हुई है। चर्बी वाले कारतूसों के प्रयोग के खिलाफ सर्वप्रथम बहरामपुर के सैनिकों ने 26 फरवरी, 1857 को विद्रोह कर दिया और विद्रोह की यह आंच देखते देखते एक जन विद्रोह में बदल गई। इसे देश में अंग्रेजों के खिलाफ पहली जनक्रांति कहा जाता है।
देश दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...
320 - चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया
1832 - आज ही के दिन पोलैंड के संविधान को हटाया गया
1857 - पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह
1858 - असम शाही परिवार को फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को फांसी पर चढाया गया
1863 - अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये
1887 - निधन- आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर
1936 - जापान में सेना ने तख्तापलट किया
1966 - विनायक दामोदर सावरकर का निधन 
1972 - वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया
1975 - गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय शंकर केन्द्रस्थापित किया गया
1993 - आज ही के दिन न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे
1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008-
  • रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
  •  भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
  • नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।

2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।