Thursday, May 13, 2021

इतिहास के पन्नों में 13 मई



साल के बाकी दिनों की तरह इतिहास में 13 मई का भी अपना खास मुकाम है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन एक मील का पत्थर है। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई, 1952 से बुलाया गया था। तीन अप्रैल, 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल, 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया।  भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण भी किएदेश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...
1626 - मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ मलिक अम्बर का निधन हुआ।
1643 - चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।
1648 - दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1666 - पुरंदर की संघि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1830 - इक्वेडोर गणराज्य की स्थापनाजुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1846 - अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सस को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
1861 - ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
1875 - साहित्यकारस्वतंत्रता सेनानीशायरपत्रकारइस्लामी विद्वानसमाजसेवक और आज़ादी के सिपाही एवं "इन्कलाब-ज़िंदाबाद" का नारा लिखने वाले मौलाना हसरत मोहानी की पुण्यतिथि

1880 - थॉमस एडिसन ने मेनलो पार्क में अपनी प्रायोगिक इलेक्ट्रिक रेलवे को जांचा था
1901 - स्वतंत्रता सेनानी मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य का जन्म हुआ।
1905 - पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
1931 - पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
1958 – जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की
1960 - मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।
1962 - सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने ।
1967 - डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1968 - अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुई।
1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ.
1981 - पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए।
1989 - चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
1995 - ब्रिटेन की एक महिलाजो दो बच्चों की मां थीने शेरपाओं की मदद और आक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया।
1998 - 
  • भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
  • जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी।
1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना
2000 - भारत की लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
2001 - भारतीय साहित्य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर.के.नारायण का निधन।
2009 - यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया।
2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2014 - तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदानकर्मियों की मौत
2016 - भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन हुआ।