Saturday, June 26, 2021

International Day in Support of Victims of Torture


यातना पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय दिवस
 

यातना पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवीय अत्याचारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो न केवल अस्वीकार्य है बल्कि अक्षम्य अपराध भी है।

यातना पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 दिसंबर 1997 को52/149 प्रस्ताव को पारित किया और हर साल 26 जून को अत्याचार को ख़त्म करने के लिए यातना के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस फैसला किया था। हालँकि यह याद रखना चाहिए कि कानूनी दंड के कारण होने वाले दर्द या पीड़ा को यातना नहीं माना जाता है। पहली बार 26 जून 1998 को यातना के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया था।