Wednesday, July 29, 2020

इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई


देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 29 जुलाई के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं...
1567 - जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया.
1655 - नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहॉल खुला।
1748- र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची
1858 - यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए.
1876 - भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई.
1899 - न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।
1941- ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे.
1949 - ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ.
1957 - संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1958 - अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।
1983 - पहले चालक रहित विमान'मिनीने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
2010-
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।
पूर्वी चीन जियांगसू प्रांत की राजधानी नॉनजिंग शहर की एक प्लास्टिक और रसायन फैक्टरी में गैस पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद हुए धमाके में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 300 लोग घायल हो गए
2018 - को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 60 हजार करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं की शुरूआत की।
2018 –
इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में छह दशमलव चार तीव्रता के भूकंप आने से 14 लोगों की मौत हुई।
व्‍लादीवोस्‍तोक में भारत के सौरभ वर्मा ने रशियन ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीती।
1891 - प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ था।
1996 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन हुआ था।