Monday, April 6, 2020

इतिहास के पन्नों में 7 अप्रैल


इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख में दर्ज हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को आज की शक्ल तक पहुंचाने में मददगार हैं। ऐसी ही एक घटना 7 अप्रैल 1948 की है, जब संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाती है। दुनिया के 194 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस अनुषांगिक इकाई का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। इस दिन को दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश दुनिया के इतिहास में सात अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

महत्वपूर्ण दिवस :- 



1509 - फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1818 - 
ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन ऐक्ट पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।
1827 - 
एक समय था जब माचिस हर घर की जरूरत थी। माचिस की बिक्री 7 अप्रैल को ही शुरू हुई थी। ब्रिटेन के रसायनशास्त्र जॉन वॉकर ने इसकी शुरुआत की थी।
1919 - 
बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।
1921- क्रांतिकारी नेता सनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1929: पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।

1935: प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शंकर अबाजी भिसे का निधन हुआ।

1939: दूसरे विश्वयुद्ध में अल्बानिया पर इटली का कब्जा।

1940: अमेरिका में डाक टिकट पर पहली बार अश्वेत अमेरिकी बुकर टी. वॉशिंगटन की तस्वीर छापी गई।

1946: फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।

1948: विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1969: दुनिया में सूचना तकनीक के मैदान में बड़ी क्रांति। इसी दिन इंटरनेट का जन्म हुआ था।
1978: 
अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।
1988 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया।

1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवसके रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार योर आनरका प्रकाशन प्रारम्भ।
2001 – 
  • चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता,
  • प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट,
  • मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना

2003 - अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2004 –
  •  एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है।
  • क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।


2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2008 -
  • दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
  • पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।

2009 - यूरोपीय देश मोलदोवा संसदीय चुनाव में गड़बड़ी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन।
2010: पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
2012 - सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत।
2015 - अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन।