Sunday, March 15, 2020

इतिहास के पन्नों में 16 मार्च



इतिहास के पन्‍ने में 16 मार्च के दिन कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुई, जिनमें केमिकल हथियार बनाए जाना और अंतरिक्ष स्टेशन मीर पर नासा के अंतरिक्ष यात्री का पहुंचना शामिल है.
1690 - फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।
1693 - इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म।
1846 - अमृतसर समझौते के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के राजा गुलाब सिंह के अधीन कर दिया गया।
1901 - गांधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म।
1922 - इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1939 - चेकोस्लोवाकिया पर जर्मनी ने कब्जा किया।
1942 - V-2 रॉकेट लांच किया गया, लेकिन उसी दौरान इसमें ब्‍लास्‍ट हो गया।
1947 - प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का निधन।
1959 - इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1966 - अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी 8” लांच किया।
1976 - आठ सालों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया था।
1978 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1982 - रूस ने पश्चिम यूरोप में नए परमाणु मिसाइलों की तैनाती रोकने की घोषणा की।
1989 - मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली।
1995 - नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1998 - चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2003 - ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
2004 - रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया
2006 - सन चुनाव के तीन महिने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
2007 - दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
2008 - परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये।
2012 - भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2013 - पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुए बस दुर्घटना में लगभग 25 सैनिकों की जान गयी।
2014 - यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में क्रीमिया के लोगों ने मतदान किया।