Wednesday, February 26, 2020

इतिहास के पन्नों में 29 फरवरी



जो वर्तमान है, वो भविष्य में इतिहास अवश्य बनेगा.
दीवारों पर टंगे कैलेण्डर की हर तारीख़ अपने आप में विशेष है. इसी कड़ी में आज हम 29 फ़रवरी को घटित इतिहास की कुछ ऐसी ही विशेषव प्रसिद्ध घटनाओं पर बात करेंगे
जानें क्यों खास है 29 फरवरी, लीप ईयर के जुड़े रोचक तथ्य
साल 365 दिन का है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर लीप इयर होता क्यों हैं? क्यों फरवरी में 29 दिन होते हैं? अगर नहीं तो लीप ईयर से जुड़े इन रोचक तथ्यों को जानिए। हर चार साल में मनाया जाने वाला लीप ईयर कई लोगों के लिए खास मायने रखता है। जैसे, बर्थडे या वेडिंग एनिवर्सरी। लोग इन खास ईवेंट को यादगार बनाने के लिए 29 फरवरी को शादी, बच्चे की डिलवरी आदि रखते हैं।
क्यों होते हैं 29 दिन हर 4 साल पर आने वाले लीप ईयर के पीछे एक खगोलीय वह है। पृथ्वी को सूरज का एक चक्कर लगाने में 365 दिन पांच घंटे 48 मिनट और 45.51 सेकंड जो कि लगभग 365 दिन और 6 घंटे का वक्त है। खगोलीय घटना में इसे सोलर ईयर कहते हैं। ऐसे में हर सोलर ईयर कैलेंडर में 6 घंटा बढ़ जाता है। इन घंटों को हर चौथे साल में जोड़कर लीप ईयर बनाया जाता है। इसी वजह से हर 4 साल फरवरी 29 दिन का हो जाता है।
29 फरवरी से जुड़ी है ये खास बातें 29 फरवरी को अमेरिका में छुट्टी मनाने की मांग की जा रही है। 29 फरवरी को पैदा होने वाले लोगों को लीपिंग और लीपर कहते हैं। इटली में लोग मानते हैं कि लीप ईयर में महिलाएं वीयर्ड बिहेव करती हैं। ग्रीस में लीप ईयर में पांच में से एक कपल लीप ईयर में शादी से परहेज करता है। लोग लीप ईयर को अशुभ मानते हैं। लीप ईयर पर डेनमार्क में अगर कोई पुरुष, महिला को ठुकराता है तो उसे 12 जोड़े ग्लव्स देने पड़ते हैं।
   46 ईसा पूर्व - जूलियस सीजर ने पहले लीप डे ( Leep Day ) की घोषणा की थी।
   1888 - स्विट्जरलैंड और इटली के बीच 'गाटहार्ड रेलवे सुरंग' का निर्माण पूरा हुआ था
1896 - जन्म- मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री  
1940 - 

  • यूरोपीय देश फिनलैंड ने शीतकालीन युद्ध शांति वार्ता शुरू की,   
  • हैती एमसीडेनिअल ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली पहली अश्वेत अभिनेत्री बनीं
   1956 - पाकिस्तान पूर्ण इस्लामी गणराज्य बना था
   1960 - भूकंप से दक्षिण अटलांटिक  में स्थित देश मोरक्को के शहर अगादिर की एक तिहाई
            आबादी की मौत हो गई।
   1968 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था
2000 - चेचेन्या के 99 प्रतिशत हिस्से पर रूसी सेनाओं का कब्ज़ा, रवाण्डा के प्रधानमंत्री पिरे सेलेस्टिन रविगेमा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2004 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के यात्री मिशेल फ़ोएल का अलेक्ज़ेंडर केलरी अंतरिक्ष में उतरे, पर अंतरिक्ष सूट में ख़राबी के कारण पुन: वापस स्टेशन लौट गये।
2008 -
    • प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.बच्चन सिंह को अनुवाद के लिए वर्ष 2008 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
    • भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा ॠचा गंगोपाध्याय ने न्यूजर्सी में हुई 26वीं सालाना सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया यूएसए-2007 का खिताब जीता