Friday, December 20, 2019

अन्तरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस



अन्तरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस  प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। एकता का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस घोषित किया है।
अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य है लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना। दुनिया के विभिन्न देश इस दिन अपनी जनता के बीच शांति, भाईचारा, प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं। हेल्प 4ह्यूमेन रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ने भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधने की पहल की है। यह संस्था हमेशा से देश में शांति, एकता और भाईचारे की भावना के प्रसार के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है।