Monday, September 30, 2019

इतिहास के पन्नों में 30 सितम्बर


उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं। आज ही के दिन इस्रायल की आंतरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ समझौते को मंजूरी दी। इसके अलावा भी भारतीय और विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर .....
1687 - औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।
1947 - पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।
1993 - महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 से अधिक लोगों की मौत । 
2001 - इस्रायल की आंतरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ समझौते को मंजूरी दी।
2001 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।
2003 - विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2004 - चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555 वीं जयंती मनाई गई ।
2007 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ़ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया। 
2009 - प्रख्यात पाश्र्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।