Sunday, September 29, 2019

इतिहास के पन्नों में 29 सितम्बर


भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर....

महत्वपूर्ण दिवस :- विश्व हृदय दिवस

1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 - अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 - मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1901 - दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्ट एनरिको फर्नी का जन्म हुआ। इन्होंने परमाणु रिएक्टर बनाया था। 
1911 - इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1913 - डीजल इंजन का आविष्कार करने वाले रुडॉल्फ डीजल का निधन हुआ।
1915 - टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1927 - अमेरिका और मेक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1932 - अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्म हुआ। 
1959 - आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
1962 - कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1977 - सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिकी नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।