Saturday, April 13, 2019

उत्तर पूर्व भारत के स्वतंत्रता सेनानि


स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में योगदान की बात करें तो हम हमेशा गांधीजी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह आदि के केंद्रीय नेतृत्व को याद करते हैं। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि स्वतंत्रता के लिए भारत का संघर्ष एक जन संघर्ष था जिसमे पूर्वोत्तर से किंवदंतियों की भागीदारी भी अहम् थी, लेकिन उत्तर पूर्व भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बहुत कम जानकारी मिलती है।

उत्तर पूर्व भारत के स्वतंत्रता सेनानी
1. मनिराम देवान
वह असम के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने असम का पहला चाय बगान स्थापित किया था। 1857 के विद्रोह के दौरान उनके खिलाफ साजिश रचने के लिए उन्हें अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी।
2. किआंग नंगबाह
वह मेघालय के एक मात्र ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिनको 30 दिसंबर 1862 को पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में गॉलवे शहर में इवामुसियांग में सार्वजनिक रूप से ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दिया था। 2001 में, भारत सरकार ने पुण्यस्मरण के लिए डाक टिकट जारी किया गया था।
3. तजी मिडरें
वह भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के एलोपियन गाँव से थे। उन्होंने ब्रिटिश के अपवित्र विस्तार का विरोध करने के लिए एक मिश्मी नेतृत्व की स्थापना की थी। दिसंबर 1917 में उन्हें अंग्रेजों ने पकड़ लिया और उसके बाद असम के तेजपुर ले जाया गया, जहां उन्हें फांसी दे दी गई थी।
4. रानी गाइदिन्ल्यु
वह एक रोंग्मी नागा आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता थीं, जिन्होंने ब्रिटिश प्राधिकरण के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध को विद्रोह कर दिया था जिसके कारण उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो गयी थी। पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें 'रानी' की उपाधि दी और उसके बाद वे रानी गाइदिन्ल्यु के नाम से ही मशहूर हो गयी। स्वतंत्रता के बाद, उन्हें रिहा कर दिया गया और बाद में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
5. कुशल कोंवार
वे असम के निवासी थे और भारत के एक स्वतन्त्रता सेनानी थे जिन्हें भारत छोड़ो आन्दोलन के अन्तिम चरण (1942-43) में अंग्रेजों ने फाँसी दे दी थी।
6. शूरवीर पसल्था
वह पहले मिज़ो स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1890 में ब्रिटिश प्राधिकरण के अपवित्र विस्तार का विरोध करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था।
7. हेम बरुआ (त्यागवीर)
वह असम के सोनितपुर जिले के के एक मात्र स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें असम में आधुनिक साहित्यिक आंदोलन के अग्रदूतों में से एक माना जाता है। स्वतंत्रता के बाद, वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और कई बार गुवाहाटी से लोकसभा के लिए चुने गए थे।
8. यू तिरोत सिंग श्याम
वह 19वीं शताब्दी के खासी लोगों के नेताओं में से एक थे। उन्होंने अपने वंश को सिमीलीह वंश से जोड़ कर खासी लोगों को एक जुट कर दिया था। वह खासी पहाड़ियों का हिस्सा, नोंगखलाव का सिमीम (प्रमुख) थे। उन्होंने खासी पहाड़ियों पर नियंत्रण करने के ब्रिटिश प्रयासों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी पुण्यतिथि (17 जुलाई, 1835) को हर साल मेघालय में राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
9. भोगेश्वरी फुकनानी
उनका जन्म असम के नौगांव में हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम में लड़ने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से कई महिलाओं को प्रेरित किया और उनमें से एक बड़ा नाम भोगेश्वरी फुकनानी का था. जब क्रांतिकारियों ने बेरहमपुर में अपने कार्यालयों का नियंत्रण वापस ले लिया था, तब उस माहौल में पुलिस ने छापा मार कर आतंक फैला दिया था। उसी समय क्रांतिकारियों की भीड़ ने मार्च करते हुये वंदे मातरम्के नारे लगाये। उस भीड़ का नेतृत्व भोगेश्वरी ने किया था। उन्होंने उस वक़्त मौजूद कप्तान को मारा जो क्रांतिकारियों पर हमला करने आए थे। बाद में कप्तान ने उन्हें गोली मार दी और वह जख़्मी हालात में ही चल बसी।
10. बीर टिकेन्द्र जीत सिंह
वह स्वतन्त्र मणिपुर रियासत के राजकुमार थे। उन्हें वीर टिकेन्द्रजीत और कोइरेंग भी कहते हैं। वे मणिपुरी सेना के कमाण्डर थे। उन्होने 'महल-क्रान्ति' की, जिसके फलस्वरूप 1891 में अंग्रेज-मणिपुरी युद्ध शुरू हुआ। अंग्रेज-मणिपुरी युद्ध के दौरान अंग्रेजों ने उन्हें पकड़कर सार्वजनिक रूप से उन्हें फांसी दी थी।
11. कनकलता बरुआ
उनका जन्म असम में 1924 में हुई थी तथा असम के सबसे महान योद्धाओं में से एक हैं। वह असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू की गई स्वतंत्रता पहल के लिए करो या मरअभियान में शामिल हुई थी और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान असम में भारतीय झंडा फेहराने के लिये आगे बढ़ते हुये उनकी मृत्यु हो गई थी।
12. मातमोर जमोह
वह एक क्रांतिकारी नेता थे जो ब्रिटिश वर्चस्व को पसंद नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने उन ब्रिटिश अधिकारियों को मारना शुरू कर दिया, जो लोगों के जीवन में हस्तक्षेप करते थे।
13. चेंगजापो कूकी (डोंगल)
उन्हें डूंगेल कबीले के ऐसन के प्रमुख के रूप में जाना जाता है। कई ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, वह चेंगजापो कूकी के रूप में लोकप्रिय है। वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अधीन भारतीय राष्ट्रीय सेना के सदस्य थे।

खालसा पन्थ


खालसा सिख धर्म के विधिवत् दीक्षाप्राप्त अनुयायियों सामूहिक रूप है। खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिन्द सिंह जी ने 1699 को बैसाखी वाले दिन आनंदपुर साहिब में की। इस दिन उन्होंने सर्वप्रथम पाँच प्यारों को अमृतपान करवा कर खालसा बनाया तथा तत्पश्चात् उन पाँच प्यारों के हाथों से स्वयं भी अमृतपान किया।
सतगुरु गोबिंद सिंह ने खालसा महिमा में खालसा को "काल पुरख की फ़ौज" पद से निवाजा है। तलवार और केश तो पहले ही सिखों के पास थे, गुरु गोबिंद सिंह ने "खंडे बाटे की पाहुल" तयार कर कछाकड़ा और कंघा भी दिया। इसी दिन खालसे के नाम के पीछे "सिंह" लग गया। शारीरिक देख में खालसे की भिन्ता नजर आने लगी। पर खालसे ने आत्म ज्ञान नहीं छोड़ा, उस का प्रचार चलता रहा और आवश्यकता पड़ने पर तलवार भी चलती रही।
सिख धर्म के ऊपर अन्य धर्मों और सरकारी नुमाइन्दो के वार लगातार बढ़ गए थे। सरकार को गलत खबरें दे कर इस्लाम के कट्टर अनुयायियों ने  गुरु अर्जुन देव जी को मौत की सजा दिलवा दी। जब गुरु अर्जुन देव, को बहुत दुःख दे कर शहीद कर दिया गया तो गुरु हरगोविन्द जी ने तलवार उठा ली। यह तलवार सिर्फ आत्म रक्षा और आम जनता की बेहतरी के लिए उठाई थी। गुरु हरगोबिन्द जी के जीवन में उन पर लगातार 4 हमले हुए और सतगुरु हरि राए पर भी एक हमला हुआ। गुरु हरि कृष्ण को भी बादशाह औरंगजेब ने अपना अनुयायी बनाने की कोशिश की।
गुरु तेग बहादुर  को क्रुर इस्लामिक शासक औरंगजेब ने हत्या कर दिया, क्योंकि औरंगजेब कट्टर इस्लाम था , वह सभी गैर-इस्लामिको से घृणा करता था । गुरु तेगबहादुरजी ने गैर-इस्लामो पर होने वाले अन्याय तथा अत्याचार का विरोध किया । इसलिए औरंजेब ने गुरुतेगबहादुर को बंदी बनाया तथा उनकी बेरहमी से सर काटकर हत्या कर दी । उसके बाद औरंगजेब के इस्लामिक अहलकारों ने धर्म के बढते प्रचार व अनुयायियों की भारी संख्या को इस्लाम के लिए खतरा समझना शुरु कर दिया और वो इसके विरुद्ध एकजुट हो गए। इस बीच गुरु गोबिंद सिंह ने कुछ बानियों की रचना की जिस में इस्लाम के खिलाफ सख्त टिप्पणियाँ थी।
उपरोक्त परिस्थितयों तथा औरंगजेब और उसके नुमाइंदों के गैर-मुस्लिम जनता के प्रति अत्याचारी व्यवहार को देखते हुए धर्म की रक्षा हेतु जब गुरु गोबिंद सिंह ने सशस्त्र संघर्ष का निर्णय लिया तो उन्होंने ऐसे सिखों (शिष्यों) की तलाश की जो धर्म विचारधारा को आगे बढाएं, दुखियों की मदद करें और ज़रुरत पढने पर अपना बलिदान देनें में भी पीछे ना हटें|
जब आनंदपुर में गुरु गोबिंद सिंह ने तलवार निकल कर कहा की ""उन्हें एक सिर चाहिये"" | सब हक्के बक्के रह गए | कुछ तो मौके से ही खिसक गए | कुछ कहने लग पड़े गुरु पागल हो गया है | कुछ तमाशा देखने आए थे | कुछ माता गुजरी के पास भाग गए की देखो तुमहरा सपुत्र क्या खिचड़ी पका रहा है |
10 हज़ार की भीड़ में से पहला हाथ भाई दया सिंह जी का था | धर्म के लिए वोह सिर कटवाने की क्षमता रखता था | गुरु साहिब उसको तम्बू में ले गए | वहाँ एक बकरे की गर्दन काटी | खून तम्बू से बहर निकलता दिखाई दिया | जनता में डर और बढ़ गया | तब भी हिम्मत दिखा कर धर्म सिंह, हिम्मत सिंह, मोहकम सिंह, साहिब सिंह ने अपना सीस कटवाना स्वीकार किया | गुरु साहिब बकरे झटकते रहे |
पाँचों को फिर तम्बू से बहर निकला और खंडे बाटे की पाहुल तयार की |
खंडा बाटा, जंत्र मंत्र और तंत्र के स्मेल से बना है। इसको पहली बार सतगुर गोबिंद सिंह ने बनाया था।
·         जंत्र : बाटा (बर्तन) और दो धारी खंडा
·         मंत्र : 5 बानियाँ - जपु साहिब, जाप साहिब, त्व प्रसाद सवैये, चोपाई साहिब, आनंद साहिब
·         तंत्र : मीठे पतासे डालना, बानियों को पढ़ा जाना और खंडे को बाटे में घुमाना
इस विधि से हुआ तयार जल को "पाहुल" कहते हैं। आम भाषा में इसे लोग अमृत भी कहते हैं।इस को पी कर सिख, खालसा फ़ौज, का हिसा बन जाता है अर्थात अब उसने तन मन धन सब परमेश्वर को सौंप दिया है, अब वो सिर्फ सच का प्रचार करेगा और ज़रूरत पढने पर वो अपना गला कटाने से पीछे नहीं हटेगा। सब विकारों से दूर रहेगा। ऐसे सिख को अमृतधारी भी कहा जाता है। यह पाहुल पाँचों को पिलाई गई और उन्हें पांच प्यारों के ख़िताब से निवाजा।
२ कक्कर तो सिख धर्म में पहले से ही थे। जहाँ सिख आत्मिक सत्ल पर सब से भीं समझ रखता था सतगुर गोबिंद सिंह जी ने उन दो ककारों के साथ साथ कंघा, कड़ा और कछा दे कर शारीरिक देख में भी खालसे को भिन्न कर दिया। आज खंडे बाटे की पाहुल पांच प्यारे ही तयार करते हैं। यह प्रक्रिया आज रिवाज बन गयी है। आज वैसी परीक्षा नहीं ली जाती जैसी उस समे ली गई थी।
इस प्रिक्रिया को अमृत संचार भी कहा जाता है।
इतिहास इस बात का गवाह है कि गुरु गोबिंद सिंह जी भी पांच प्यारों के आधीन चला करते थे और उन के हुक्म को माना करते थे। पांच प्यारों ने गोबिंद सिंह को चमकोर का किला छोड़ने का हुक्म दिया और उन्हें मानना पड़ा। पांच प्यारों ने फिर गोबिंद सिंह जी को टोका, जब गोबिंद सिंह इन की परख के लिए दादू की कब्र पर नमस्कार कर रहे थे। गोबिंद सिंह ने बंदा बहादुर को भी पांच प्यारों के संग भेजा गया, इतिहास में ज़िक्र है कि जब बंदा बहादुर प्यारों की उलंघना करता रहा तो बंदा बहादुर को सब किले में छोड़ गए। गोबिंद सिंह और खालसा फ़ौज ने बहादुर शाह की मदद की और उसे शासक बनाने के लिए उसके भाई से लोहा भी लिया। खालसा ने ही गुरु गोबिंद सिंह की बानियों को खोजा और ग्रन्थ के रूप में ढाला।

बैसाखी

गुरु गोविंद सिंह द्वारा पंज प्यारों को दीक्षा देकर खालसा पंथ का सृजन 
बैसाखी नाम वैशाख से बना है। पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियाँ मनाते हैं। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है। यह रबी की फसल के पकने की खुशी का प्रतीक है। इसी दिन, 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंहजी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख इस त्योहार को सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं।
बैसाखी पारंपरिक रूप से हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। त्योहार सिख और हिंदुओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। त्योहार अन्य नए साल के त्यौहारों के साथ मेल खाता है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के अन्य क्षेत्रों में, जैसे पोहेला बोशाख, बोहाग बिहू, विशु, पुथंडु और अन्य क्षेत्रों में वैशाख के पहले दिन मनाए जाते हैं।

दिन के प्रमुख कृत्य
l   इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है।
l   शाम को आग के आसपास इकट्ठे होकर लोग नई फसल की खुशियाँ मनाते हैं।
l   पूरे देश में श्रद्धालु गुरुद्वारों में अरदास के लिए इकट्ठे होते हैं। मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में होता है, जहाँ पंथ की नींव रखी गई थी।
l   सुबह 4 बजे गुरु ग्रंथ साहिब को समारोहपूर्वक कक्ष से बाहर लाया जाता है।
l   दूध और जल से प्रतीकात्मक स्नान करवाने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को तख्त पर बैठाया जाता है। इसके बाद पंच प्यारे 'पंचबानी' गाते हैं।
l   दिन में अरदास के बाद गुरु को कड़ा प्रसाद का भोग लगाया जाता है।
l   प्रसाद लेने के बाद सब लोग 'गुरु के लंगर' में शामिल होते हैं।
l   श्रद्धालु इस दिन कारसेवा करते हैं।
l   दिनभर गुरु गोविंदसिंह और पंच प्यारों के सम्मान में शबद् और कीर्तन गाए जाते हैं।
वैसाखी ,गुरू अमर दास द्वारा चुने गए तीन हिंदू त्योहारों में से एक है, जिन्हें सिख समुदाय (अन्य महा शिवरात्रि और दीवाली) द्वारा मनाया जाता है। प्रत्येक सिख वैसाखी त्योहार, सिख आदेश के जन्म का स्मरण है, जो नौवे गुरु तेग बहादुर के बाद शुरू हुआ और जब उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खड़े होकर इस्लाम में धर्मपरिवर्तन के लिए इनकार कर दिया था तब बाद में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश के तहत उनका शिरच्छेद कर दिया गया। गुरु की शहीदी ने सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु के राज्याभिषेक और खालसा के संत-सिपाही समूह का गठन किया, दोनों वैसाखी दिन पर शुरू हुए थे।
प्रकृति का एक नियम है कि जब भी किसी जुल्म, अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा होती है, तो उसे हल करने अथवा उसके उपाय के लिए कोई कारण भी बन जाता है। इसी नियमाधीन जब मुगल शासक औरंगजेब द्वारा जुल्म, अन्याय व अत्याचार की हर सीमा लाँघ, श्री गुरु तेग बहादुरजी को दिल्लीमें चाँदनी चौक पर शहीद कर दिया गया, तभी गुरु गोविंदसिंहजी ने अपने अनुयायियों को संगठित कर खालसा पंथ की स्थापना की जिसका लक्ष्य था धर्म व नेकी (भलाई) के आदर्श के लिए सदैव तत्पर रहना।
पुराने रीति-रिवाजों से ग्रसित निर्बल, कमजोर व साहसहीन हो चुके लोग, सदियों की राजनीतिक व मानसिक गुलामी के कारण कायर हो चुके थे। निम्न जाति के समझे जाने वाले लोगों को जिन्हें समाज तुच्छ समझता था, दशमेश पिता ने अमृत छकाकर सिंह बना दिया। इस तरह 13 अप्रैल,1699 को श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर में दसवें गुरु गोविंदसिंहजी ने खालसा पंथ की स्थापना कर अत्याचार को समाप्त किया।
उन्होंने सभी जातियों के लोगों को एक ही अमृत पात्र (बाटे) से अमृत छका पाँच प्यारे सजाए। ये पाँच प्यारे किसी एक जाति या स्थान के नहीं थे, वरन्‌ अलग-अलग जाति, कुल व स्थानों के थे, जिन्हें खंडे बाटे का अमृत छकाकर इनके नाम के साथ सिंह शब्द लगा। अज्ञानी ही घमंडी नहीं होते, 'ज्ञानी' को भी अक्सर घमंड हो जाता है। जो परिग्रह (संचय) करते हैं उन्हें ही घमंड हो ऐसा नहीं है, अपरिग्रहियों को भी कभी-कभी अपने 'त्याग' का घमंड हो जाता है।
अहंकारी अत्यंत सूक्ष्म अहंकार के शिकार हो जाते हैं। ज्ञानी, ध्यानी, गुरु, त्यागी या संन्यासी होने का अहंकार कहीं ज्यादा प्रबल हो जाता है। यह बात गुरु गोविंदसिंहजी जानते थे। इसलिए उन्होंने न केवल अपने गुरुत्व को त्याग गुरु गद्दी गुरुग्रंथ साहिब को सौंपी बल्कि व्यक्ति पूजा ही निषिद्ध कर दी।

सिख नव वर्ष
वैसाखी परंपरागत रूप से सिख नव वर्ष रहा है। खालसा सम्बत के अनुसार, खालसा कैलेंडर का निर्माण खलसा - वैसाख 1756 विक्रमी (30 मार्च 16 99) के दिन से शुरू होता है।
यह पूरे पंजाब क्षेत्र में मनाया जाता है।
सिख समुदाय नगर कीर्तन (शाब्दिक रूप से "शहर भजन गायन") नामक जुलूस का आयोजन करते हैं। पांच खल्सा इसका नेतृत्व करते हैं, जो पंज-प्यारे के पहनावे में होते है सतवीर और सड़कों पर जुलूस निकालते है।
वैसाखी पंजाब के लोगों के लिए फसल कटाई का त्योहार है। पंजाब में, वैसाखी रबी फसल के पकने का प्रतीक है।
इस दिन किसानों द्वारा एक धन्यवाद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिससे किसान, प्रचुर मात्रा में उपजी फसल के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं और भविष्य की समृद्धि के लिए भी प्रार्थना करते हैं। सिखों और पंजाबी हिंदुओं द्वारा फसल त्योहार मनाया जाता है। 20 वीं शताब्दी के शुरुवात में वैसाखी सिखों और हिंदुओं के लिए एक पवित्र दिन था और पंजाब के सभी सभी मुस्लिमों और गैर-मुस्लिमों,ईसाइयों सहित, के लिए एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार था। आधुनिक समय में भी ईसाई, सिखों और हिंदुओं के साथ-साथ वैसाखी समारोह में भाग लेते हैं।

आवत पौनी
आवत पौनी एक परंपरा है जो कटाई से जुड़ी है, जिसमें लोगों को गेहूं काटने के लिए एक साथ मिलना शामिल है।
बैसाखी पर आवत पौनी नाम से एक रिवाज है, इस दिन सभी लोग इकट्ठा होकर फसल काटते हैं, इस दौरान ड्रम बजाया जाता है, शाम होने के बाद लोग दोहाज गाते हैं और ड्रम की धून बजाते हैं। बैसाखी पर पंजाब के कई जगहों पर नए साल के तौर पर मनाते हैं, वैसाखी पर मेले लगते हैं, जम्मू, कठुया, उधमपुर, सांबा और रिसी में मेला लगता है। बैसाखी के सभी रिवाज गुरुद्वारे में पूरे होते हैं, सिख समुदाय में इसे पवित्र गुरु ग्रंथ मानते हैं। गुरु ग्रंथ साहिब को दूध और पानी से नहलाया जाता है। नहलाने के बाद किताब को उसके स्थान पर रख दिया जाता है। बैसाखी पर्व के संस्कार और अनुष्ठानों में पवित्र गीत गाना भी शामिल हैं, जिन्हें कीर्तन कहते हैं।
बैसाखी के सभी रीति रिवाज पूर्ण हो जाने पर करहा (हलवा) प्रसाद का वितरण किया जाता है। सिख समुदाय में गुरु का लंगर भाईचारे के नाम से बांटा जाता है। लोगों को एक लाइन से बैठाकर उन्हें ताजा शाकाहारी भोजन परोसा जाता है। बैसाखी का सबसे पवित्र रिवाज होता है कि लंगर खाते वक्त सिरपर कपड़ा ढका जाता है। इस दिन शोभायात्रा निकाली जाती है। बड़े बुजुर्ग गुरुद्वारे से पवि ग्रंथ निकालते हैं और 5 सिख पंडितों के साथ चलते हैं। कोई भी इस शोभायात्रा में हिस्सा ले सकता है, इसमें उम्र और लिंग की कोई सीमा नहीं है।  इस दिन पारपंरिक डांस भागंरा किया जाता है। ढोल, नगाड़े बजाकर, रंग बिरंगे कपड़े पहनकर नृत्य किया जाता है।
बैसाखी रीति रिवाज, नृत्य, उत्सव औरशोभायात्रा के अलावा अपने प्रियजनों से मिलने और उनके साथ वक्त बिताने का त्योहार है। इस दिन बहुत खास व्यंजन बनाये जाते हैं, एक दूसरे को तोहफे दिए जाते हैं।


मेले और नृत्य
भांगड़ा जो फसल त्योहार का लोक नृत्य भी है जिसे पारंपरिक रूप से फसल नृत्य कहा जाता है। नए साल और कटाई के मौसम के लिए ,भारत के, पंजाब में कई हिस्सों में मेले आयोजित किए जाते हैं। चंडीगढ़ के पास पिंजौर परिसर में जम्मू शहर, कठुआ, उधमपुर रियासी और सांबा,हिमाचल प्रदेशके रेवलर, शिमला, मंडी और प्रशारा झील सहित विभिन्न स्थानों में वैशाखी मेले लगते है।

हिंदुओं के लिए यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत है। हिंदू इसे स्नान, भोग लगाकर और पूजा करके मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि हजारों साल पहले देवी गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं। उन्हीं के सम्मान में हिंदू धर्मावलंबी पारंपरिक पवित्र स्नान के लिए गंगा किनारे एकत्र होते हैं।

क्षेत्रीय विविधताएं
केरल में यह त्योहार 'विशु' कहलाता है। इस दिन नए, कपड़े खरीदे जाते हैं, आतिशबाजी होती है और 'विशु कानी' सजाई जाती है। इसमें फूल, फल, अनाज, वस्त्र, सोना आदि सजाए जाते हैं और सुबह जल्दी इसके दर्शन किए जाते हैं। इस दर्शन के साथ नए वर्ष में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

बिखोरी उत्सव
उत्तराखंड के बिखोती महोत्सव में लोगों को पवित्र नदियों में डुबकी लेने की परंपरा है। इस लोकप्रिय प्रथा में प्रतीकात्मक राक्षसों को पत्थरों से मारने की परंपरा है।

विशु
विशु ,वैसाखी के ही दिन , केरल में हिन्दू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है ,और जो मलयाली महीने मेदाम के पहले दिन मनाया जाता है।

बोहाग बिहू
बोहाग बिहू या रंगली बिहू 13 अप्रैल को असमिया नव वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाते हैं। इसे सात दिन के लिए विशुव संक्रांति (मेष संक्रांति) वैसाख महीने या स्थानीय रूप से 'बोहग' (भास्कर कैलेंडर) के रूप में मनाया जाता है।

महा विषुव संक्रांति
महाविषुव संक्रांति ओडिशा में उड़िया नए साल का प्रतीक है। समारोह में विभिन्न प्रकार के लोक और शास्त्रीय नृत्य शामिल होते हैं, जैसे शिव-संबंधित छाऊ नृत्य

पोइला बैशाख

बंगाली नए साल को हर साल 14 अप्रैल को 'पाहेला बेषाख' के रूप में मनाया जाता है और पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बांग्लादेश में एक उत्सव 'मंगल शोभाजात्रा' का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव 2016 में यूनेस्को द्वारा मानवता की सांस्कृतिक विरासत के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

पुथंडु
पुथंडु, जिसे पुथुरूषम या तमिल नववर्ष भी कहा जाता है, तमिल कैलेंडर , चिथीराई मॉस का पहला दिन है।

बिहार में नववर्ष : सतुआ संक्रांति : जूड़ि शीतल
बिहार और नेपाल के मिथल क्षेत्र में, नया साल जूड़ि शीतल के रूप में मनाया जाता है। परिवार के सदस्यों को लाल चने सत्तू और जौ और अन्य अनाज से प्राप्त आटे का भोजन कराया जाता है।

ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke