Wednesday, June 21, 2017

मौलिक नियुक्ति के लिए कराई काउंसिलिंग


गोंडा: बेसिक शिक्षा विभाग ने जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग कराई। पहले दिन 118 महिला एवं दिव्यांग प्रशिक्षुओं को स्कूलों के विकल्प के लिए बुलाया गया था। 117 ने काउंसि¨लग में प्रतिभाग किया। 313 स्कूलों को विकल्प के तौर पर खोला गया था। बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि जिले में 299 प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति की जानी है। इसके लिए दो दिनों में काउंसि¨लग होनी है। प्रथम दिन महिला व दिव्यांगों को बुलाया गया था। इनसे स्कूलों के लिए विकल्प भरवाए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसि¨लग बुधवार को होगी।
जानकारी न होने से भटकीं महिलाएं
-काउंसि¨लग में प्रदेश के कोने-कोने से महिलाएं व दिव्यांग प्रशिक्षु आए थे। इनको विकल्प के लिए खोले गए स्कूलों के विषय में जानकारी नहीं थी। इसको लेकर वो भटकती नजर आईं। एक-दूसरे से जानकारी ली। विद्यालयों के विषय में जानकारी देने के लिए विभाग ने किसी को जिम्मेदारी नहीं दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी भी नहीं थे। जिससे समस्या हुई।


ensoul

money maker

shikshakdiary

bhajapuriya bhajapur ke